गौरव का स्वर्णिम अध्यायः उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा0 राष्ट्रपति और मा0 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत
देहरादून, 28 अक्टूबर 2025- देवभूमि उत्तराखंड आगामी 9 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 25 वा स्थापना दिवस सभी उत्तराखंड वासियों के लिए बड़ा गौरव का पल होगा जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास पल के गवाह होंगे ।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस अवसर की तैयारियों को लेकर सभी मजिस्ट्रेट्स और संबंधित अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए और कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की गौरवगाथा और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का अवसर होगा।
डीएम बंसल ने कहा कि समारोह में राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रत्येक जोन को सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों और कार्मिकों की माइक्रो लेवल जिम्मेदारी तय की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि हर सेक्टर में पुलिस प्रभारी अधिकारी नामित करें। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एम्बुलेंस और चिकित्सक टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, वीआईपी एवं आमजन के लिए बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और जलपान जैसी सुविधाओं को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां 24 घंटे राजस्व उप निरीक्षकों की टीम ड्यूटी पर तैनात रहेगी।
डीएम ने बताया कि लोनिवि इंजीनियर्स द्वारा कार्यक्रम स्थल का डिजाइन और लेआउट तैयार किया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा के लिए सेफ्टी सर्टिफिकेट भी अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे, इसलिए बाहर से आने वाले नागरिकों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन पूरी मजबूती के साथ इस रजत जयंती समारोह को सफल बनाने में लगा हुआ है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।














4 Comments
8वाँ वेतन आयोग मंजूर : केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत - UTTARAKHAND SWARAJ
October 29, 2025[…] […]
मुख्य सचिव ने की उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की समीक्षा | FRI तैयारियों जायजा
October 29, 2025[…] […]
देहरादून में संविधान दिवस पर अभियोजन विभाग का वृहद आयोजन- सीएम मुख्य अतिथि - UTTARAKHAND SWARAJ
October 29, 2025[…] जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल […]
उत्तराखंड की रजत जयंती: नई ऊर्जा, नए संकल्प! 03 से 09 नवंबर तक
October 29, 2025[…] 👉Click Here for more […]