Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • डीएम सविन बंसल का जनदर्शन: 102 लोगों की सुनी समस्याएं, कई मामलों में तत्काल एक्शन
- Dehradun Uttarakhand

डीएम सविन बंसल का जनदर्शन: 102 लोगों की सुनी समस्याएं, कई मामलों में तत्काल एक्शन

देहरादून, 24 नवंबर 2025। डीएम सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों की 102 समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, घरेलू हिंसा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, परिवार रजिस्टर, ऋण माफी जैसी शिकायतों पर डीएम ने मौके पर ही कई मामलों में त्वरित निस्तारण किया। शेष प्रकरण संबंधित […]

डीएम सविन बंसल जनदर्शन में लोगो की शिकायतें सुनते हुए

देहरादून, 24 नवंबर 2025। डीएम सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों की 102 समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, घरेलू हिंसा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, परिवार रजिस्टर, ऋण माफी जैसी शिकायतों पर डीएम ने मौके पर ही कई मामलों में त्वरित निस्तारण किया। शेष प्रकरण संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

SHG महिलाओं की आईडी पर 5 लाख का फर्जी ऋण, डीएम बंसल का सख्त रुख

प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह की 4 महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग कर किसी अन्य समूह की महिला द्वारा 5 लाख का ऋण लेने की शिकायत पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए फाइनेंशियल फ्रॉड के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

गरीब पप्पू की संपत्ति बैंक ने बिना सूचना बेची, डीएम नाराज

दिहाड़ी मजदूर पप्पू कुमार ने बताया कि ऋण की किस्तें समय पर भरने के बाद भी बैंक ने बिना पूर्व सूचना दिए उनकी संपत्ति बेचने का नोटिस जारी कर दिया। इस पर डीएम सविन बंसल ने LDM को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भूमाफिया और अवैध कब्जों पर कार्रवाई के आदेश

  • सेलाकुई निवासी सरिता देवी की भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को जांच के निर्देश।
  • ग्राम मैन्द्रथ में पूर्व प्रधान द्वारा सरकारी संपत्तियों के निजी उपयोग और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों पर डीएम ने CDO को जांच समिति बनाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधवा पूर्णकला खत्री को मिलेगा मालिकाना हक

राजावाला निवासी पूर्व सैनिक की विधवा पूर्णकला खत्री के परिवार रजिस्टर में नाम न होने की शिकायत पर डीपीआरओ को तुरंत कार्रवाई कर उनका नाम दर्ज करने के निर्देश दिए।

किरायेदार फरार, बुजुर्ग महिला के घर पर ताला—सिटी मजिस्ट्रेट जांच करेंगे

बुजुर्ग पूनम जोशी ने बताया कि उनका किरायेदार महीनों से किराया, बिजली-पानी का बिल दिए बिना घर पर ताला लगाकर फरार है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को तुरंत कार्रवाई कर बुजुर्ग को उनका मकान दिलाने के निर्देश दिए।

असहाय, बुजुर्ग और बीमार लोगों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार

  • 69 वर्षीय अभय अरोड़ा ने आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सहायता मांगी—एसडीएम को जांच का आदेश।
  • रामा ने बेटी की शादी के लिए, रश्मी ने बेटी की पढ़ाई और इलाज के लिए, रेनू सिंह ने कैंसर उपचार हेतु आर्थिक मदद की मांग की।
  • अतिवृष्टि में घर बह जाने और खुले में रहने को मजबूर सुशीला सहित कई बुजुर्ग महिलाओं को मकान मरम्मत और मुआवजा दिलाने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया।

राजस्व, सड़क, सीवर और स्कूल जमीन से जुड़े मामलों पर त्वरित आदेश

  • बोक्सा आदिम जनजाति आदर्श हाई स्कूल की बाउंड्री व राजस्व अभिलेख में दर्ज न होने पर शिक्षा अधिकारी को शीघ्र निस्तारण का आदेश।
  • चकराता मोटर मार्ग कार्यों के भुगतान मुद्दे पर एसडीएम को समस्या सुलझाने को कहा।
  • सीवर लाइन, सड़क निर्माण, लोनिवि से प्रस्ताव, नगर निगम में लंबित मामलों सहित कई शहरी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारी रहे मौजूद

जनता दरबार में डीएम सविन बंसल के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा, एसडीएमए स्मृता परमार, एसडीएमए अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 Comment

  1. […] में बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून जिले में बच्चों के लिए […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.