
पिलखी स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण- उत्तराखण्ड सरकार ने पिलखी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी (Type-B) को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उच्चीकृत कर दिया गया है।
इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है।
गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से देहरादून स्थित उनके आवास पर मिला।
आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी।
सरकार ने CHC के संचालन के लिए 36 नए पद (26 नियमित और 10 आउटसोर्सिंग) स्वीकृत किए हैं।
ये पद अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
सीएम धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मैदानों जैसे बेहतर स्वास्थ्य ढाँचे का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
पिलखी में 30 बेड CHC की स्वीकृति से हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा तथा पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा।
आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार तथा चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर शीघ्र कार्यवाही होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

click Here for more News
Youtube Channel Link












