Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • PM मोदी के उत्तराखंड दौरे पर DM के आदेश से देहरादून जाम-मुक्त रहा
- Dehradun Uttarakhand

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे पर DM के आदेश से देहरादून जाम-मुक्त रहा

कारगर साबित हुआ DM का आदेश; PM मोदी के कार्यक्रम के दौरान देहरादून शहर रहा जाम से मुक्त देहरादून, 10 नवंबर 2025: उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर एफआरआई परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य कार्यक्रम के मद्देनज़र, जिला प्रशासन देहरादून द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहनों के आगमन […]

कारगर साबित हुआ DM का आदेश; PM मोदी के कार्यक्रम के दौरान देहरादून शहर रहा जाम से मुक्त

देहरादून, 10 नवंबर 2025: उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर एफआरआई परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य कार्यक्रम के मद्देनज़र, जिला प्रशासन देहरादून द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहनों के आगमन से शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया।

जिलाधिकारी के आदेश पर, लच्छीवाला टोल प्लाजा को राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) के दिन प्रातः 5:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक (कुल 13 घंटे) बैरियर मुक्त रखा गया। इस अवधि के दौरान, किसी भी निजी, कमर्शियल या अन्य वाहन का टोल टैक्स नहीं काटा गया और वाहनों का आवागमन निःशुल्क रहा।

जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्देश जारी किए थे, ताकि सीमावर्ती और पर्वतीय जनपदों से आने वाले वाहनों के कारण टोल प्लाजा पर कोई जाम न लगे और शहर को जाम मुक्त रखा जा सके।

आदेश का पालन करते हुए, फास्ट टैग से भी कोई टोल वसूली नहीं की गई। शाम छह बजे के बाद नियमित रूप से टोल कटना फिर से शुरू हो गया था। यह व्यवस्था देहरादून को बड़े जाम से मुक्त रखने में अत्यंत कारगर साबित हुई।

वाहनों के आगमन से शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयोग वाकई सराहनीय है ।

मुख्य बिंदु :

  • डीएम का आदेश कारगर साबित
  • देहरादून जाम से मुक्तलच्छीवाला
  • टोल प्लाजा 13 घंटे बैरियर मुक्त
  • PM मोदी के कार्यक्रम के दृष्टिगतफास्ट टैग से भी टोल नहीं वसूला गया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.