Saturday, 19 September 2026
  • Home  
  • देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर 33 प्लम्बर्स सम्मानित
- Dehradun Uttarakhand

देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर 33 प्लम्बर्स सम्मानित

देहरादून, 11 मार्च 2026 | जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय “प्लम्बर सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह […]

देहरादून, 11 मार्च 2026 | जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय “प्लम्बर सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की पेयजल योजनाओं के संचालन और रख-रखाव में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरों और फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अपने संबोधन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं—प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरों और फीटर्स—की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के कुशल संचालन और रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों में कमी और शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट आई है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जनपद स्तर पर ही नहीं बल्कि जनपद के सभी छह विकासखण्डों में भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण, संवर्द्धन तथा पेयजल स्रोतों की सुरक्षा के लिए अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, कंचन रावत, अधिशासी अभियंता सचिन, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों के साथ ही उत्तराखण्ड पेयजल निगम और उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरों और फीटर्स उपस्थित रहे।

देहरादून विश्व प्लम्बर दिवस read full news ☝️☝️

click Here for Youtube Channel

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।