Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्रवाई – डीएम ने दिए सख्त निर्देश
- Dehradun Uttarakhand

देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्रवाई – डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 04 दिसंबर 2025।राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर को सुगम कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से रिस्पना–विंदाल तथा आशारोड़ी–झाझरा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में दोनों परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर […]

देहरादून, 04 दिसंबर 2025।राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर को सुगम कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से रिस्पना–विंदाल तथा आशारोड़ी–झाझरा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में दोनों परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीएम की प्राथमिकता वाली परियोजना – रिस्पना–विंदाल एलिवेटेड रोड

जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना–विंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने नगर निगम और एमडीडीए को अपनी प्रस्तावित भूमि से संबंधित रिकॉर्ड शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एलिवेटेड कॉरिडोर सर्वेक्षण समिति को प्रभावित भूमि का विभागवार पूरा विवरण तैयार करने तथा लोनिवि और राजस्व अधिकारियों को मौके पर तैनात रहते हुए चिन्हित सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में तैयार करने को कहा।

डीएम बंसल ने यह भी निर्देश दिए कि प्रस्तावित भूमि का रिकॉर्ड तैयार होते ही धारा 11 के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित की जाए और पुनर्वास–पुनर्स्थापन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

आशारोड़ी–झाझरा (NH-7) एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की बाधाएँ दूर करने के निर्देश

एनएच-7 आशारोड़ी–झाझरा परियोजना में ईस्ट होप टाउन और आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र के ग्रामीणों के अवरोध तथा वन विभाग की भूमि पर स्थित निर्माणों के प्रतिकर भुगतान में देरी का मुद्दा भी बैठक में उठा।

इस पर जिलाधिकारी ने एनएच अधिकारियों को एसडीएम सदर व विकासनगर के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने देहरादून–हरिद्वार रोड पर सड़क सुधार कार्य और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पुलिस और एसडीएम के समन्वय से तत्काल चलाने के निर्देश भी दिए।

एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की प्रगति – प्रमुख बिंदु

बैठक में लोनिवि ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

रिस्पना कॉरिडोर

  • कुल लंबाई: 10.365 किमी
  • प्रभावित भूमि: 49.04 हेक्टेयर
  • सरकारी: 42.89 हे
  • निजी: 4.01 हेवन: 2.10 हे
  • प्रभावित संरचनाएँ: 1022

विंदाल कॉरिडोर

  • कुल लंबाई: 14.264 किमी
  • प्रभावित भूमि: 55.90 हेक्टेयर
  • सरकारी: 31.07 हे
  • निजी: 15.67 हे
  • वन: 2.22 हे
  • रक्षा संपदा: 6.92 हे
  • प्रभावित संरचनाएँ: 1656

लोनिवि ने बताया कि दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर का अलाइनमेंट तैयार कर NHAI को भेज दिया गया है, जिसकी स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में एसएलएओ स्मृता परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम सदर हरिगिरि, एसडीएम विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एनएचएआई के आरडी विशाल गुप्ता, और एसई लोनिवि ओपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.