Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • देहरादून में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का मानवाधिकार अभियान
- Dehradun Uttarakhand

देहरादून में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का मानवाधिकार अभियान

देहरादून, 02 मार्च 2026 | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रो. त्रिपाठी ने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी तथा दून मेडिकल […]

देहरादून, 02 मार्च 2026 | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

प्रो. त्रिपाठी ने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी तथा दून मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानवाधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने पोक्सो एक्ट, स्वच्छता और आत्मरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि जागरूकता ही अधिकारों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में उन्होंने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता गोष्ठियां, प्रतियोगिताएं और डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए।

दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक के दौरान प्रो. त्रिपाठी ने कॉलेज प्रशासन एवं चिकित्सकों के साथ संवाद किया।

उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में मानवाधिकार और जेंडर इक्वेलिटी को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने मेडिकल शिक्षा में छात्रों, शिक्षकों और चिकित्सकों के बीच बेहतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

साथ ही यह भी बताया कि कॉलेज में कोई शिकायत लंबित नहीं है तथा प्रबंधन समिति ने सभी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौड़ियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

click Here for more News

click Here for Youtube Channel

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.