देहरादून, 25 नवंबर 2025 | डीएम सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में बालश्रम उन्मूलन के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।
श्रम विभाग, पुलिस, डीटीएफ टीम, बचपन बचाओ आंदोलन एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, होटल-ढाबों व वर्कशॉपों में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की।
नाबालिकों को किया गया रेस्क्यू
अभियान के दौरान कई स्थानों पर नाबालिग बच्चों को कार्यरत पाया गया, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
वहीं बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ की गई।
टीमों ने मौके पर श्रम कानूनों और बाल अधिकारों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।
अभियान के दौरान 23 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई, जिनमें से 7 बालश्रमिकों को रेस्क्यू किया गया तथा 7 प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
डीएम सविन बंसल ने कहा—
‘जनपद प्रशासन बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों से उनका बचपन व शिक्षा छिनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जिले में किसी भी प्रकार की अवैध, बाल श्रम गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।”
उन्होंने समाज से भी अपील की कि बाल श्रम की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं।
🔹 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
- विकासनगर: 9 प्रतिष्ठान, 2 बालश्रमिक रेस्क्यू
- पटेलनगर: 12 प्रतिष्ठान, 3 बालश्रमिक रेस्क्यू
- सहसपुर: 2 प्रतिष्ठान, 2 बालश्रमिक रेस्क्यू
रेस्क्यू किए गए बच्चों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें बाल कल्याण समिति, केदारपुरम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बालश्रम के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
डीएम द्वारा किए जा रहे प्रयास वाकई ही प्रशंसनीय है और यह दर्शाता है कि वह जनता के प्रति संवेदनशील हैं
उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति बढा है ।














1 Comment
Page not found - UTTARAKHAND SWARAJ
November 25, 2025[…] […]