
टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की शानदार पारियों के बावजूद भारत ने 187 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल किया | T20 2025
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए रोमांचक तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी।
इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में बढ़त बना ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 187 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टीम डेविड ने 38 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 15 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने टीम को जीत की राह दिखाई।
सुंदर ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
जितेश शर्मा ने 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया। भारत ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ : अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
अर्शदप ने चार ओवर में 35 रन दे कर तीन खिलाड़ियों को आउट किया ।
🏆 Match Summary: T20 भारत ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया: 187/5 (20 ओवर)
टीम डेविड – 74 (38)
मार्कस स्टोइनिस – 64 (39)
भारत: 188/5 (18.3 ओवर)
वाशिंगटन सुंदर – 49* (28)
जितेश शर्मा – 22 (15
परिणाम: भारत 5 विकेट से जीता
प्लेयर ऑफ द मैच: अर्शदीप सिंह
click👉👉 Here for more
Youtube 👉👉Channel 👈👈Link