BREAKING NEWS देहरादून में सुभारती कॉलेज पर जिला प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून।जिला प्रशासन ने सुभारती कॉलेज के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी राजस्व वसूली कार्रवाई करते हुए ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी किया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर यह कार्रवाई 6 वर्षों तक 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद संरचना विहीन संस्थान में रखने के मामले में की गई है।
DM सविन बंसल की सख्ती: सुभारती कॉलेज के बैंक खाते हो सकते हैं सीज
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ ही दिनों में सुभारती कॉलेज के बैंक खाते सीज किए जा सकते हैं और संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।
बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा न करने पर यह कठोर कदम उठाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के धन की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राजस्व वसूली के लिए जिला प्रशासन हर हद तक जाएगा।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े व छोटे बकायेदारों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाकर वसूली सुनिश्चित की जाए।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने भी संस्थान से पूर्ण वसूली की सिफारिश जिलाधिकारी से की थी।
वर्ष 2019 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 300 छात्रों को राज्य के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समायोजित किया गया, जिससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ा।
जबकि सुभारती कॉलेज द्वारा छात्रों से वसूला गया शुल्क बिना किसी वैध उपयोग के रखा गया था।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व हानि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
तहसीलों से वसूली की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है और आवश्यकता पड़ने पर कुर्की, बैंक खाता सीज व अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Click Here for more News
For our Youtube Channel Click Here













1 Comment
ऋषिकेश: डीएम जनसुनवाई में 326 शिकायतें हल -UTTARAKHAND SWARAJ
December 14, 2025[…] […]