Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • सोशल मीडिया पर धामी की लोकप्रियता का डंका,1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ योगी आदित्यनाथ को भी पछाड़ा
- Political News

सोशल मीडिया पर धामी की लोकप्रियता का डंका,1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ योगी आदित्यनाथ को भी पछाड़ा

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल! देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता ने सोशल मीडिया पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ धामी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। फेसबुक पर मुख्यमंत्री धामी की पोस्ट, लाइव संवाद और नीति आधारित संदेशों को बड़ी […]

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल!

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता ने सोशल मीडिया पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ धामी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं।

फेसबुक पर मुख्यमंत्री धामी की पोस्ट, लाइव संवाद और नीति आधारित संदेशों को बड़ी संख्या में लोग देखते और साझा करते हैं। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि उत्तराखंड में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है, और मुख्यमंत्री धामी ने इसे जनसंपर्क की एक सशक्त धारा बना दिया है।

फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन (एक करोड़) को पार कर गई है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ, धामी ने न केवल उत्तराखंड के सभी नेताओं को पीछे छोड़ा है, बल्कि देश के चर्चित मुख्यमंत्रियों को भी पछाड़ दिया है।

फेसबुक पर धामी बनाम अन्य मुख्यमंत्री:

मुख्यमंत्री धामी के 10 मिलियन से अधिक अनुयायी हो चुके हैं। तुलनात्मक रूप से, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चर्चित नेताओं में उनका नाम लिया जाता है जिनके फेसबुक पर 9.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मात्र 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं।

यह आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि मुख्यमंत्री धामी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता से सीधे और प्रभावी ढंग से जुड़ने में अग्रणी हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वह देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। उनकी पोस्ट, लाइव संवाद और नीति आधारित संदेशों को बड़ी संख्या में लोग देखते और साझा करते हैं।

उत्तराखंड के अन्य प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की स्थिति:

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उत्तराखंड में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री धामी के बाद, राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या इस प्रकार है:

नेता का नाम                      फॉलोअर्स (लगभग)
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत          23 लाख
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत             22 लाख
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’          15 लाख
धन सिंह रावत                         15 लाख
सौरभ बहुगुणा                         12 लाख
मदन कौशिक                           10 लाख
गणेश जोशी                             7.48 लाख

इन आंकड़ों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया को जनसंपर्क की एक सशक्त और प्रभावी धारा बना दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.