Tuesday, 3 March 2026
  • Home  
  • तड़के 5:30 बजे एफआरआई पहुंचे डीएम सविन बंसल, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- Dehradun Uttarakhand

तड़के 5:30 बजे एफआरआई पहुंचे डीएम सविन बंसल, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

24×7 मॉनिटरिंग के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं, भव्य आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर देहरादून। आगामी राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) […]

24×7 मॉनिटरिंग के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं, भव्य आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर

देहरादून। आगामी राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम है, जिसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज (तारीख) सुबह तड़के 5:30 बजे आयोजन स्थल एफआरआई पहुंचकर तैयारियों का औचक निरीक्षण किया।

सुबह 5:30 बजे किया निरीक्षण :

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इतनी सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, दर्शक दीर्घा, मंच की व्यवस्थाओं, पेयजल, स्वच्छता और बिजली आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन: उत्तराखंड रजत जयंती समारोह।

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का यह आयोजन प्रदेश के लिए एक गौरवशाली अवसर है, और प्रधानमंत्री की उपस्थिति इसे और अधिक प्रेरणादायक बनाएगी।

दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्चतम मानकों के अनुरूप पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया, ताकि जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए हर स्तर पर समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासन पुरजोर जोर कोशिश कर रहा हैं ताकि इस पल को यादगार बनाया जा सके ।

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीएम ।

Youtube Channel Link Click 👈here

1 Comment

  1. […] […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.