Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • Ro-Ko के सामने ऑस्ट्रेलिया हुई पस्त: भारत ने अंतिम वनडे में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की
- Sports/Cricket

Ro-Ko के सामने ऑस्ट्रेलिया हुई पस्त: भारत ने अंतिम वनडे में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की

रोहित विराट के आगे ऑस्ट्रेलिया बेदम भारत ने सिडनी में तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी और शानदार साझेदारी के दम पर 9 विकेट से हराया । इस धमाकेदार जीत के बावजूद भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन टीम आत्मविश्वास बनाए रखी । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया […]

रोहित विराट के आगे ऑस्ट्रेलिया बेदम

भारत ने सिडनी में तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी और शानदार साझेदारी के दम पर 9 विकेट से हराया ।

इस धमाकेदार जीत के बावजूद भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन टीम आत्मविश्वास बनाए रखी ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा ।

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की बदौलत 38.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही।

कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए और दोनों ने मिलकर 69 रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

कप्तान शुभमन गिल 24 रन बनाकर आउट हुए।

गिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए विराट कोहली ने रोहित शर्मा का बखूबी साथ दिया।

‘रो-को’ (रोहित-कोहली) की जोड़ी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी बेअसर नजर आ रही थी।

दोनों ने मिलकर 168 रनों की एक विशाल साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।

रोहित का शानदार शतक

यह मैच पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने शानदार शतक जड़ा।

रोहित शर्मा ने 105 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की 33वीं सेंचुरी है।

उन्होंने 125 गेंदों पर शानदार 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

विराट ने भी खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

विराट कोहली भी इस मैच में कुछ खास करने की ठानकर उतरे थे।

अपने पिछले दोनों मैचों में विराट कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे ।

कोहली ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर रोहित शर्मा का पूरा साथ दिया।

विराट ने 81 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और अपनी क्लास दिखाई।

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और कीर्तिमान

इस मैच में विराट कोहली के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 14,235 रन पूरे कर लिए हैं ।

उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली।

सर्वाधिक 18,426 रन भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं।

विराट के पास रिकॉर्ड बनाने का बहुत ही अच्छा मौका है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी सन्यास ले चुके हैं ।

रोहित बने मैन ऑफ़ द मैच

रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच‘ का अवार्ड दिया गया ।

संक्षिप्त स्कोर:ऑस्ट्रेलिया: 236/10 (50 ओवर)

भारत: 237/1 (38.3 ओवर)

परिणाम: भारत 9 विकेट से जीता।

मैन ऑफ़ द मैच रोहित शर्मा

3 Comments

  1. […] भारत ने शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन उसके बाद जेमिमा और हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर एक अहम साझेदारी निभाई और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार स्ट्रोकप्ले के साथ टीम को स्थिरता दी, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अनुभव और आक्रामक बल्लेबाज़ी से टीम का रनरेट बढ़ाया। उनकी साझेदारी ने विरोधी टीम के गेंदबाज़ों को बेअसर कर दिया।भारतीय गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को लक्ष्य से दूर रखते हुए भारत को जीत दिलाई।अब भारत फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेगा। क्रिकेट प्रेमी पूरे देशभर में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया इस बार खिताब अपने नाम करेगी। India vs Australia […]

  2. […] Ro-Ko के सामने ऑस्ट्रेलिया हुई पस्त: भारत … […]

  3. […] विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया । […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.