सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
देहरादून, 19 जनवरी 2026 | सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण देहरादून हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह सख्त निर्देश सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री स्तर की सर्वोच्च प्राथमिक शिकायत निवारण प्रणाली है, अतः प्रत्येक शिकायत को पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर शिकायत लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा की और जिन प्रकरणों में अनावश्यक विलंब पाया गया, उनमें तत्काल निस्तारण एवं गुणवत्तापूर्ण फीडबैक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, शिकायत के समाधान के उपरांत संतुष्टि आधारित एवं तथ्यपरक आख्या सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर समस्या की वास्तविकता को समझते हुए समाधान किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता न पड़े।
बैठक में कृष्ण कुमार मिश्रा, स्मृता परमार, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण see full news ☝️☝️
click Here for Youtube Channel













4 Comments
बालश्रम से रेस्क्यू बच्चियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा - Uttarakhand Swaraj
January 19, 2026[…] […]
ब्रेकिंग न्यूज-देहरादून में 24 जनवरी को कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद क
January 19, 2026[…] विभाग द्वारा जारी आदेश को देखते हुए जिलाधिकारी ने 24 जनवरी को कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के […]
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून में डिजिटल शिक्षा अभियान - Uttarakhand Swaraj
January 19, 2026[…] जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसे जनपद में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। […]
देहरादून में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का मानवाधिकार अभियान - Uttarakhand Swaraj
January 19, 2026[…] Here for more […]