Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की
- Sports/Cricket

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा विराट कोहली की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने खिताब पक्का किया विशाखापत्तनम, 06 दिसंबर 2025।भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और निर्णायक वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत में युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे शतक, कप्तान रोहित शर्मा […]

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा विराट कोहली की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने खिताब पक्का किया

विशाखापत्तनम, 06 दिसंबर 2025।भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और निर्णायक वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

इस जीत में युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे शतक, कप्तान रोहित शर्मा की शानदार फिफ्टी और विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने बड़ा योगदान दिया।

टीम इंडिया ने 271 रनों के लक्ष्य को मात्र 39.5 ओवर में ही हासिल करके एकतरफा जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका ने 271 रन का लक्ष्य रखा :

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270/- (47.5 ओवर) का स्कोर बनाया।

क्विंटन डी काॅक ने शानदार 106 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों — प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव — ने मिलकर टीम को संभालते हुए विपक्षी पारी को 270 पर ढेर कर दिया। दोनों गेंदबाजों न ने 4–4 विकेट लिए ।

भारत की बल्लेबाज़ी: ओपनिंग जोड़ी ने मैच को बना दिया एकतरफ़ा

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया।

रोहित शर्मा – 75 (73 गेंदें)

पूर्व कप्तान रोहित ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आक्रामक अंदाज में रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

यशस्वी जायसवाल – नाबाद 116 (121 गेंदें)

यशस्वी ने अपने ODI करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने संयम और आक्रामक शॉट्स का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। यह उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परिपक्वता का संकेत है।

रोहित और जायसवाल ने 155 रन की साझेदारी कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।

विराट कोहली – नाबाद 65 (45 गेंदें)

जब रोहित आउट हुए, तब कोहली क्रीज पर आए और आते ही लय में दिखे।

उन्होंने तेज गति से रन बनाए और जायसवाल के साथ मिलकर टीम को 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारत ने सीरीज 2-1 से जीती — युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का कमाल

इस जीत ने साबित किया कि भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप दुनिया की सबसे मज़बूत इकाइयों में से है।

युवा जायसवाल और अनुभवी रोहित-कोहली की जोड़ी ने टीम के भविष्य और वर्तमान दोनों को मजबूत संदेश दिया है।

सीरीज अब भारत ने 2-1 से जीत ली है, और यह जीत आनेवाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और बढ़ाएगी।

यशस्वी जायसवाल को उनके द्वारा खेली गई नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया जबकि विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अवार्ड दिया गया।

click👉 Here for more

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.