Wednesday, 4 March 2026
  • Home  
  • 27 जनवरी को कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे,देखें आदेश
- Dehradun Uttarakhand

27 जनवरी को कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे,देखें आदेश

देहरादून, 26 जनवरी 2026 | देहरादून स्कूल बंद आदेश के तहत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं National Disaster Alert Portal द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून में 27 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश […]

देहरादून, 26 जनवरी 2026 | देहरादून स्कूल बंद आदेश के तहत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं National Disaster Alert Portal द्वारा जारी

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून में 27 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी इस दिन बंद रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को जनपद के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

इसके चलते विशेषकर पर्वतीय व संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जीवन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

संभावित आपदा की स्थिति से बचाव हेतु यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीएम सविन बंसल ने देहरादून में 27 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए।

click Here for Youtube Channel

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.