Saturday, 19 September 2026
  • Home  
  • डीएम का बड़ा फैसला: देहरादून संडे बाजार शहर से बाहर शिफ्ट
- Dehradun Uttarakhand

डीएम का बड़ा फैसला: देहरादून संडे बाजार शहर से बाहर शिफ्ट

यातायात जाम और आपात सेवाओं में बाधा को देखते हुए संडे बाजार आईएसबीटी के पास स्थानांतरित जिलाधिकारी ने देहरादून में लगने वाले संडे बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश दिया । जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के समीप रेंजर्स ग्राउंड […]

यातायात जाम और आपात सेवाओं में बाधा को देखते हुए संडे बाजार आईएसबीटी के पास स्थानांतरित

जिलाधिकारी ने देहरादून में लगने वाले संडे बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश दिया ।

जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के समीप रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार को शहर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है।

रविवार को संडे बाजार के कारण लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।

इससे आम नागरिकों के साथ-साथ दून मेडिकल कॉलेज, दून चिकित्सालय आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं एम्बुलेंस सेवाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

बुजुर्गों, बच्चों एवं आकस्मिक सेवाओं में आ रही बाधाओं को दृष्टिगत रखते हुए ये फैसला लिया गया ।

जिला प्रशासन ने संडे बाजार को आईएसबीटी, देहरादून के समीप उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की भूमि पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

यह भूमि उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश दिनांक 02 मार्च 2023 के अंतर्गत देहरादून नियो (मेट्रो) परियोजना हेतु लीज पर हस्तांतरित की गई है तथा वर्तमान में खाली है।

यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना का वास्तविक कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता।

जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक परिवहन एवं आवश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है।

जिला प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन को सुचारु रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

इस निर्णय से शहरवासियों को रविवार के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून संडे बाजार शिफ्ट करने का आदेश पूरी खबर ऊपर देखें ☝️

click Here for more news

Click Here for Youtube Channel Click

Uttarakhand Swaraj | Dehradun

1 Comment

  1. […] आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी का विशेष आभार […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।