Site icon Uttarakhand Swaraj

रोज़गार मेला: देहरादून में 215 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM मोदी के नेतृत्व में देेश भर के 40 स्थानों में वर्चुअली दिए गए 51,000 अप्वॉइंटमेंट लेटर

वर्चुअली दिए गए 51,000 अप्वॉइंटमेंट लेटर

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्चुवल माध्यम से आज शुक्रवार को देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 नव नियुक्तो को नियुक्ति पत्र जारी किये गए।

इसी क्रम में उत्तराखण्ड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई ।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायको एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14 , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।

कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी का आह्वान

इस अवसर पर उपस्थित सभी नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने उनकी नियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका आह्वान किया कि वे तत्परता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।

श्रीमती कुजूर ने इस बात पर जोर दिया कि यह रोज़गार मेला प्रधानमंत्री की रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल आगे भी रोज़गार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती रहेगी और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएँ, अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अरविन्द खण्डूरी, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई, एचआर ऑफिसर तथा डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

click👉 Here for more

For Youtube Channel Click here 👈 now

Exit mobile version