Uttarakhand Swaraj

उत्तराखंड आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी: सीएम धामी की 7 बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात: पेंशन में भारी वृद्धि और सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित ‘राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह’ में प्रदेश के आंदोलनकारियों और शहीद परिजनों को बड़ा तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया और उनके सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण को लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम बताया और कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 7 बड़ी घोषणाएं:

वर्ग (श्रेणी)पुरानी मासिक पेंशननई मासिक पेंशनवृद्धिअतिरिक्त सुविधा
7 दिन जेल गए/घायल आंदोलनकारी₹6,000₹7,000₹1,000–
अन्य चिह्नित आंदोलनकारी₹4,500₹5,500₹1,000–
विकलांग/पूर्णतः शय्याग्रस्त आंदोलनकारी₹20,000₹30,000₹10,000देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट
शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित₹3,000₹5,500₹2,500–

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

शहीदों के नाम पर नामकरण: शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा।

चिन्हीकरण हेतु समय विस्तार: राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालयों में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए छः माह का समय विस्तार प्रदान किया जाएगा।

शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण: प्रदेश के समस्त शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर वे अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल सहित कई सांसद और विधायक भी मौजूद थे।

Exit mobile version