Wednesday, 29 July 2026
  • Home  
  • नंदा की चौकी में आवागमन बहाल, मार्ग सुचारू
- Dehradun Uttarakhand

नंदा की चौकी में आवागमन बहाल, मार्ग सुचारू

देहरादून | भारी वर्षा के कारण देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं संबंधित एजेंसियां तत्काल हरकत में आईं और युद्ध स्तर […]

देहरादून | भारी वर्षा के कारण देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं संबंधित एजेंसियां तत्काल हरकत में आईं और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराते हुए मार्ग को पुनः यातायात के लिए सुचारu कर दिया गया है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आवाजाही सामान्य हो गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। उनके कड़े निर्देशों के बाद इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

साथ ही, संबंधित अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में यदि किसी भी स्तर पर निर्माण कार्य में लापरवाही या कोताही पाई जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More News

Subscribe Youtube Channel

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.