Wednesday, 24 June 2026
  • Home  
  • देहरादून में विशेष शिविर, 300 से अधिक लाभार्थियों को मिला फायदा
- Dehradun Uttarakhand

देहरादून में विशेष शिविर, 300 से अधिक लाभार्थियों को मिला फायदा

सफाई कर्मियों और वंचितों को योजनाओं से जोड़ने के लिए देहरादून में विशेष शिविर, 300 से अधिक लाभार्थियों को मिला फायदा देहरादून, 24 जून 2026। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का […]

सफाई कर्मियों और वंचितों को योजनाओं से जोड़ने के लिए देहरादून में विशेष शिविर, 300 से अधिक लाभार्थियों को मिला फायदा

देहरादून, 24 जून 2026। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था।

विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त दवाओं का वितरण

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

300 से अधिक लाभार्थियों को पेंशन और ऋण योजनाओं का लाभ

समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन और ऋण योजनाओं के तहत 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन पत्र भी भरवाए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट वितरित की गईं।

45 बुजुर्गों को मिले 130 सहायक उपकरण

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के सहयोग से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने बुजुर्गों को ये उपकरण वितरित किए।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर अत्यंत सराहनीय है।

इसके माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र और वंचित वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि जनहित के ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

click Here for more News

for Youtube channel click Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.