Thursday, 6 August 2026
  • Home  
  • भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए देहरादून में 6 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित
- Dehradun Uttarakhand

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए देहरादून में 6 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित

देहरादून |भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में 6 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। School Holiday Dehradun जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी […]

देहरादून |भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में 6 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

School Holiday Dehradun

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र बारिश का दौर होने की संभावना जताई गई है।

आपदा न्यूनीकरण और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है।

आदेश की मुख्य बातें

प्रभावित संस्थान: कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय, निजी स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्र।

अवकाश की तिथि: 06 अगस्त 2026 (एक दिवसीय अवकाश)।

कारण: भारी बारिश, आकाशीय बिजली और संभावित आपदा जोखिमों से सुरक्षा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं।

Dehradun School Holiday News☝️

Youtube Channel link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.