Monday, 28 September 2026
  • Home  
  • ‘ऑरेंज अलर्ट’: देहरादून में 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
- Dehradun Uttarakhand

‘ऑरेंज अलर्ट’: देहरादून में 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून:भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून ने बड़ा फैसला लिया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 14 अगस्त 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का […]

देहरादून:भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून ने बड़ा फैसला लिया है।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 14 अगस्त 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले 24 घंटों में देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

आदेश की मुख्य बातें:

किन पर लागू होगा अवकाश: जनपद के समस्त शासकीय, गैर-शासकीय (सरकारी व प्राइवेट) एवं निजी स्कूलों में कक्षा 01 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्र 14.08.2026 को पूरी तरह बंद रहेंगे।

सुरक्षा के लिए कदम: किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और संभावित आपदा के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया है।

सख्त निर्देश: मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

प्रशासन की अपील: मौसम के मिजाज को देखते हुए स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्क रहने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाने तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।