देहरादून: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र देहरादून जनपद में 18 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह आदेश जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून, डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल (NDMA) के अनुसार, जनपद देहरादून में 18 अगस्त की दोपहर तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
आपदा न्यूनीकरण और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

👉ये भी पढें –खराब मौसम में
आदेश से जुड़ी मुख्य बातें:
अवकाश का दायरा: जनपद देहरादून के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-शासकीय और निजी (प्राइवेट) स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 18 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे।
सुरक्षा उपाय: भारी बारिश के कारण होने वाली संभावित जलभराव, भूस्खलन व अन्य अप्रिय घटनाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
सख्त अनुपालन: मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) देहरादून को समस्त शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।