देहरादून, 02 फरवरी 2026 | जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ देने हेतु 05 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल करेंगे।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल करेंगे प्रतिभाग
शिविर में प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह ने बताया कि यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ आवेदन पत्र एवं आवश्यक जानकारी सहित शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एक छत, कई सेवाएंः आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक सुविधाएं उपलब्धनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण व नेत्र परीक्षण भी
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह ने बताया कि यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ आवेदन पत्र एवं आवश्यक जानकारी सहित शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान एवं परित्यक्ता पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व विवाह अनुदान से संबंधित सेवाएं दी जाएंगी।
डीडीआरसी के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग उपकरण वितरण एवं कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण किया जाएगा।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण व नेत्र परीक्षण भीआय, जाति, निवास, पेंशन सहित विभिन्न मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नशामुक्ति काउंसलिंग, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण किया जाएगा।
अटल आयुष्मान कार्ड शिविर में ही बनाए जाएंगे।ग्रामीण विकास, पंचायत राज, शिक्षा, खाद्य, कृषि, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, पेयजल, राजस्व, उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं बैंकिंग विभागों द्वारा संबंधित सेवाएं, प्रमाण पत्र, योजनाओं के आवेदन, बिल सुधार, स्वरोजगार एवं बैंक लिंकेज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रीय जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर देहरादून ☝️see full news ☝️
click Here for Youtube Channel


