Site icon Uttarakhand Swaraj

श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविर: 1292 लाभार्थी, 17 शिकायतों का समाधान

देहरादून, 06 जनवरी 2026 | “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने की।शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि समस्या का समाधान ही प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है, तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल विधायक ऋषिकेश, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट एवं दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई।

विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर में श्यामपुर, ऋषिकेश, गढ़ी मेहचक, गुमानीवाला, विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, विद्युत, समाज कल्याण एवं अन्य समस्याएं प्रस्तुत कीं।

श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविर में कुल 1292 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 82 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 26 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं।

पशुपालन विभाग ने 259 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।

राजस्व विभाग द्वारा 36 प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा 45 किसानों को तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 किसानों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई।

इसके अतिरिक्त एनआरएलएम, डेयरी, सहकारिता, विद्युत एवं रीप परियोजना के तहत भी सैकड़ों लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया।

शिविर में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही।

related video

Click Here for more News

Click Here for Youtube Channel

Exit mobile version