Site icon Uttarakhand Swaraj

देहरादून DM सविन बंसल: रात में ही सड़क खुदाई की अनुमति, नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सड़क खोदने की अनुमति : डीएम

देहरादून, 26 अक्टूबर 2025 –जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि शहर में सार्वजनिक उपयोगिता की योजनाओं — जैसे बिजली लाइन, पेयजल, सीवरेज और गैस पाइपलाइन भूमिगत करने के कार्यों हेतु रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सड़क खोदने की अनुमति दी जाएगी, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन कार्यों पर QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के माध्यम से पैनी नजर रखेगा।डीएम ने कहा — “अनुमति से अधिक रोड कटिंग या खुदी सड़कों को अधूरा छोड़ना मानकों का उल्लंघन है, जिस पर जब्ती व मुकदमे से प्रशासन गुरेज नहीं करेगा।”

🛠️ सशर्त अनुमति, समयबद्धता जरूरी

जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में यूपीसीएल, गेल, यूयूएसडीए, एडीबी आदि एजेंसियों के प्रस्तावों पर चर्चा कर सशर्त अनुमति प्रदान की गई।निर्माण कार्यों की अनुमति 10 नवम्बर के उपरान्त ही दी जाएगी तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही कार्य किया जा सकेगा।डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क खुदाई के बाद उसे सुबह तक समतल एवं चलने योग्य बनाना अनिवार्य होगा।

⚠️ उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई तय : जिलाधिकार

डीएम बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि क्यूआरटी निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही, खुदाई के दौरान स्मार्ट सिटी के उपकरणों को नुकसान पहुंचाने पर भी जिम्मेदारी तय होगी।

👷‍♀️ एनओसी और डंपिंग जोन की जानकारीअनिवार्य

जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थान अपनी अनुमति के साथ एनओसी, कटिंग चार्ज, कार्य अवधि और डंपिंग जोन का विवरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें।साथ ही, पुराने कार्य पूर्ण किए बिना नई अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्माण स्थल पर एजेंसी का प्रतिनिधि या कार्मिक अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा।

📍 साइट विजिट के निर्देश

डीएम ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को यूपीसीएल, गेल, एडीबी और यूयूएसडीए के कार्यों की साइट विजिट के निर्देश दिए।

बैठक में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीईओ तीरथपाल सिंह, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, तथा यूपीसीएल, एडीबी, रिलायंस जियो, वोडाफोन आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संबंधित खबरें

https://uttarakhandswaraj.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251026-WA0008.mp4

Exit mobile version