Uttarakhand Swaraj

देहरादून भूकंप मॉकड्रिल: 15 नवंबर को 10 स्थानों पर ‘आपदा’ तैयारी का अभ्यास

देहरादून, 13 नवंबर, 2025 :भूकंप की संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए देहरादून जिले में 15 नवंबर, 2025 को सुबह 9ः30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर एक व्यापक मॉक अभ्यास ( देहरादून भूकंप मॉकड्रिल) आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की काल्पनिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पॉन्स), विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और राहत कार्यों की दक्षता को सुनिश्चित करना है। इस अभ्यास के माध्यम से वास्तविक आपदा के दौरान कम से कम रिस्पांस टाइम में बेहतर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने की तैयारी की जाएगी।

एजेंसियों ने की टेबल टॉप एक्सरसाइज

मॉक अभ्यास से पहले, बृहस्पतिवार को सभी संबंधित एजेंसियों के साथ एक टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इन एजेंसियों की रहेगी भागीदारी

इस महत्वपूर्ण अभ्यास में जिले की तमाम प्रमुख एजेंसियां भाग लेंगी। इनमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, पीआरडी, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस सिस्टम शामिल हैं।

सायरन बजने पर घबराएं नहीं: प्रशासन की अपील

देहरादून भूकंप मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस सिस्टम की कार्यप्रणाली को जांचने के लिए इमरजेंसी सायरन भी बजाए जाएंगे।

ज़िला प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है कि 15 नवंबर को इमरजेंसी सायरन की तेज आवाज सुनाई देने पर बिल्कुल न घबराएं। यह सायरन केवल मॉक अभ्यास के लिए बजाए जाएंगे। साथ ही, इस दौरान स्थानीय जनता को भूकंप आपदा से सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

मॉक अभ्यास के 10 प्रमुख स्थान

जिले में एक साथ 10 स्थानों पर आपदा राहत एवं बचाव को लेकर यह महत्वपूर्ण अभ्यास होगा:

तहसीलस्थान
सदर1. कोरोनेशन अस्पताल2. महाराणा प्रताप स्टेडियम3. आईएसबीटी (ISBT)4. विद्युत उप केंद्र आराघर5. जल संस्थान खंड दिलाराम चौक6. पैसिफिक मॉल के आसपास
कालसी7. पाटा गांव
8. राइका कस्तूरबा गांधी
विकास नगर9. औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई
ऋषिकेश10. टीएचडीसी के पास

इस दौरान एसडीएम सदर हरिगिरी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डा. एमके शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुशील कुमार, डीएसओ केके अग्रवाल, डीडीएमओ ऋषभ कुमार सहित सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version