देहरादून। शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैनबसेरा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैनबसेरा में ठहरने वाले निराश्रित व्यक्तियों की संख्या की जानकारी ली।
अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत एक सप्ताह से प्रतिदिन लगभग 15 से 19 निराश्रित लोग रैनबसेरा में रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा रहने वाले लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शीतलहर में निराश्रितों के लिए शौचालय, पेयजल, बिस्तर और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के सभी रैनबसेरों में शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बिस्तर सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों को रैनबसेरों में सुरक्षित रूप से ठहराया जाए।
साथ ही शहर के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ठंड से बचाव किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकाल के दौरान निराश्रितों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस कार्य में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामी बंसल, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून रैनबसेरा निरीक्षण करते जिलाधिकारी सविन बंसल। निरीक्षण का वीडियो देखने के लिए video link पर click करें ।
Click Here for Youtube Channel link
उत्तराखंड स्वराज | देहरादून


