Saturday, 19 September 2026
  • Home  
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एफआरआई देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
- Dehradun Uttarakhand

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एफआरआई देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश देहरादून 01 नवम्बर 2025। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश

देहरादून 01 नवम्बर 2025। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में संभावित 60 से 70 हजार लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सभी तैयारियां सुदृढ़ हों। आमजन के प्रवेश और निकास मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात और पार्किंग योजना को वृहद स्तर पर तैयार किया जाए ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुविधा मिले और शहर के यातायात पर कोई असर न पड़े।

इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल तथा महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 👉Click here

1 Comment

  1. […] […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।