प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश
देहरादून 01 नवम्बर 2025। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में संभावित 60 से 70 हजार लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सभी तैयारियां सुदृढ़ हों। आमजन के प्रवेश और निकास मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात और पार्किंग योजना को वृहद स्तर पर तैयार किया जाए ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुविधा मिले और शहर के यातायात पर कोई असर न पड़े।
इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल तथा महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 👉Click here