उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम की परवाह किए बिना पीपलकोटी पहुंच गए हैं।

मौसम इतना प्रतिकूल था कि उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में करानी पड़ी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का ग्राउंड जीरो से जायजा लेने के लिए है।
👉 यह भी पढ़ें: चमोली के पीपलकोटी THDC टनल हादसे में 7 की मौत और 14 घायल, यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट
राहत एजेंसियों को देंगे निर्देश
मुख्यमंत्री घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) सहित सभी संबंधित बचाव एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेंगे।
स्थिति की समीक्षा करने के बाद वह अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे ताकि बचाव कार्य में और तेजी लाई जा सके।
घायल श्रमिकों से करेंगे मुलाकातस्थलीय निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत, मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे।
राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।