Thursday, 9 July 2026
  • Home  
  • 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूल व आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित
- Dehradun Uttarakhand

9 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूल व आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित

देहरादून: निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट/नॉवकास्ट के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना है एवं […]

देहरादून: निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट/नॉवकास्ट के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना है एवं “औरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 09.07.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 09.07.2026 को बन्द रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

देखें आदेश-

click Here for Youtube Channel

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.