देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, राजनीतिक दलों ने दिया पूरा सहयोग का आश्वासन
देहरादून, 02 दिसंबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने अपने कार्यालय कक्ष में की।
बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, महत्वपूर्ण तिथियों, मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया, तथा बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
राजनीतिक दलों को BLA-2 की समयबद्ध नियुक्ति के निर्देश
उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक बूथ पर समयबद्ध रूप से BLA-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करें तथा नियुक्त एजेंटों का विवरण निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सही एवं त्रुटिरहित पुनरीक्षण के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय आवश्यक है।
नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने जैसी प्रक्रियाओं में बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता ही SIR प्रक्रिया की सफलता का मुख्य आधार है।
उन्होंने सभी दलों से मतदाता जागरूकता और स्वीप गतिविधियों में भी सहभागिता का अनुरोध किया।
बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, महत्वपूर्ण तिथियों, मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया, तथा बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक बूथ पर समयबद्ध रूप से BLA-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करें तथा नियुक्त एजेंटों का विवरण निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
त्रुटिरहित पुनरीक्षण के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय आवश्यक
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सही एवं त्रुटिरहित पुनरीक्षण के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय आवश्यक है।
नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने जैसी प्रक्रियाओं में बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता ही SIR प्रक्रिया की सफलता का मुख्य आधार है।
उन्होंने सभी दलों से मतदाता जागरूकता और स्वीप गतिविधियों में भी सहभागिता का अनुरोध किया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को सुचारु एवं सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
SIR देहरादून बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि
SIR देहरादून बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, बीजेपी के अरविंद कुमार जैन, आर.एस. परिहार, सिंह रावत, कांग्रेस के जस्विंदर सिंह पाल, सलीम अहमद, बसपा के सत्येंद्र चोपड़ा, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, लेखराज, तथा सीपीएम से भगत सिंह पयाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Click👉 here 👈for more News