Monday, 9 November 2026
  • Home  
  • उत्तराखण्ड स्थापना दिवस: सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- Dehradun Uttarakhand

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस: सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून:उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पृथक राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और त्याग का […]

देहरादून:उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पृथक राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और त्याग का स्मरण किया।

आंदोलनकारियों के सामूहिक संघर्ष का परिणाम है राज्य: मुख्यमंत्रीशहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का गठन जन-आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प का परिणाम है।

राज्य निर्माण आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों समेत समाज के हर वर्ग ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य निर्माण के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का योगदान इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।

विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास की नई दिशा में अग्रसर है।

DA Hike से संबंधित खबर- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA में 3% की बढ़ोतरी, सीएम धामी ने दी मंजूरी

इन वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को तीव्र गति मिली है।

शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटी है।

पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और पलायन पर प्रभावी रोक लगाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, सचिव श्री युगल किशोर पंत, देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Email Us: sales@uttarakhandswaraj.com

© Uttarakhand Swaraj | All Rights Reserved.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।

उत्तराखंड स्वराज उत्तराखंड का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। यहाँ आपको ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्थानीय समस्याएँ, राजनीति और विकास से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती है। उत्तराखंड के हर जिले की खबरें सबसे पहले और सटीक रूप में आपको उत्तराखंड स्वराज पर मिलती हैं।