Site icon Uttarakhand Swaraj

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA में 3% की बढ़ोतरी, सीएम धामी ने दी मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत दी है।

DA hike uttarakhand 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति दे दी है।

इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा ।

फैसले से जुड़ी मुख्य बातें:

• 1 जुलाई 2026 से प्रभावी: बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी।

• नकद मिलेगा एरियर: कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ जुलाई 2026 से दिया जाएगा, साथ ही पिछले महीनों का बकाया एरियर के रूप में नकद भुगतान किया जाएगा।

• हजारों कर्मचारियों को लाभ: इस फैसले से प्रदेश के हजारों सेवारत और पात्र कार्मिकों के वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी।

केंद्र की तर्ज पर लिया गया फैसला :

केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि (60% से 63%) किए जाने के बाद, उत्तराखंड सरकार ने भी उसी अनुरूप अपने कार्मिकों को यह लाभ देने का निर्णय लिया है।

बढ़ती महंगाई के बीच इस फैसले से कर्मचारियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कुछ कम होगा।

अन्य संस्थानों के कर्मचारियों को भी राहत

सरकार के इस आदेश का दायरा केवल नियमित राज्य कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संबंधित बोर्ड, निगमों और अन्य पात्र संस्थानों के कार्मिकों को भी नियमानुसार इस बढ़ी हुई दर का लाभ दिया जाएगा।

DA hike uttarakhand 2026 full news ☝️

Youtube Channel: click Here

Exit mobile version